उत्तर प्रदेश डेस्क- उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मुंडाली थाना इलाके में चार साल के बच्चे की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मासूम रविवार दोपहर से लापता था। पुलिस के अनुसार, मासूम का शव उसके घर से कुछ ही दूरी पर लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि, आपसी रंजिश में बच्चे की हत्या की बात सामने आई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आगे की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। थाना मुंडाली पुलिस के अनुसार, मृतक बच्चे की शिनाख्त 4 साल के भानु प्रताप के रूप में हुई है। मृतक का परिवार सिसौली गांव में रहता है, उसके पिता किसान हैं। पुलिस का परिजन के हवाले से कहना है कि, भानु प्रताप रविवार दोपहर से लापता था। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे लेकिन, उसका कोई पता नहीं चल सका। सोमवार दोपहर को भानु प्रताप का शव घर के पास ही उसके चाचा के घर के दायरे में बने जानवरों का चारा रखने वाले कमरे में पड़ा मिला।
Read More Stories:
गर्दन पर धारदार हथियारों के निशान
बच्चे की गर्दन पर धारदार हथियारों के निशान मिले। पुलिस अधिकारी ने बताया कि, घटना के खुलासे के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। पुलिस की एक टीम गठित की गई है। उन्होंने कहा कि, शुरुआती छानबीन में मृतक के परिवार की कुछ लोंगो से रंजिश की बात भी सामने आई है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
