उत्तर प्रदेश डेस्क- उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के भरुआसुमेरपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई जहां पर पति का शव आते ही पत्नी ने दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। अचानक हुई पति-पत्नी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों का एक साथ अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं। बतादें, भौनिया निवासी संदीप कुशवाहा परदेस में रहकर किसी लोहा फैक्टरी में फिटर की नौकरी करता था। वह कुछ दिनों पहले ही गांव आया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
23 अक्तूबर को बिना हेलमेट लगाए पड़ोसी गांव पचखुराखुर्द जाते समय बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। बाइक से गिरते समय वह सड़क किनारे पड़े पत्थर से टकरा गया था। उसके सिर पर गंभीर चोट आई थी। परिजन ट्रामा सेंटर लखनऊ में उपचार करा रहे थे, जहां इलाज के दौरान रविवार सुबह उनकी मौत हो गई। जिसके बाद अचानक बिजली चला गी और रामजानकी छत पर चढ़ गई। साथ लिए दुपट्टे का फंदा लगाकर सरिया के सहारे नीचे लटक गई।
Read More stories:
घटनास्थल पर ही मौत
उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बिजली आने पर लोगों की नजर उनके शव पर पड़ी। रात में ही घटना से पुलिस को अवगत कराया गया। थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रधान अरविंद पाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया जा रहा है। दंपती अपने पीछे पुत्र प्रिंस कुमार (6), पुत्री परी (4) ,दिव्यांशु (2) अन्य परिजनों को रोते बिलखते छोड़ गए हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
