Thursday , 10 September 2026

लाखों की शराब बहाई टॉयलेट में

फतेहाबाद, 27 जुलाई(जितेंद्र मोंगा): फतेहाबाद में आबकारी विभाग ने नशा तस्करों से पकड़ी गई लाखों रुपये की शराब को सीवरेज में बहाकर नष्ट कर दिया। ये अवैध शराब पुलिस व आबकारी विभाग द्वारा जनवरी से लेकर मार्च माह तक पकडी गई थी। विभाग द्वारा इन शराब तस्करों से जुर्माना भी वसूला गया। जिसके बाद आज मुख्यालय से अनुमति मिलने के बाद शराब की 15 हजार बोतलों को नष्ट कर दिया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

आबकारी विभाग द्वारा टॉयलेट में बहाई गई अवैध शराब की कीमत लगभग 22 लाख रुपये बताई जा रही है। जिसमें 15 हजार देसी शराब की बोतलें, 500 बोतलें अंग्रेजी शराब व 500 बोतलें बीयर की शामिल थीं। यह जानकारी उप आबकारी एवं कर आयुक्त वीके शास्त्री ने दी। उन्होंने बताया कि भारी मात्र में यह शराब अवैध रूप से कारोबार करने वालों से पकड़ी गई थी। जिसे आज नष्ट कर दिया है।

 

 

बता दें विभाग की ओर से इस बार 68 करोड रूपये की कीमत के ठेके बेचे गए है जब कि इससे पहले 51 करोड कीमत ही ठेको की मिल पाती थी। इस बार सरकार को राजस्व का काफी फायदा हुआ हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *