Monday , 27 July 2026

करीना कपूर ख़ान के जन्मदिन पर कंगना रनोट ने ये कहकर दी बधाई, देखिए

बॉलीवुड डेस्क- बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में शामिल करीना कपूर ख़ान यानि बेबो आज 21 सितम्बर को अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। करीना अपनी दमदार एक्टिंग के लिए तो जानी ही जाती हैं, साथ ही वो ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिनका विवादों से रिश्ता कम ही रहता है। कपूर खानदान की विरासत को कामयाबी के साथ आगे बढ़ा रहीं करीना को सोशल मीडिया के ज़रिए उनके जन्मदिन पर बधाइयां दी जा रही हैं। इसी बीच बॉलीवुड क्वीन कंगना रनोट ने भी बेबो को जन्मदिन विश किया है। और उन्हें बॉलीवुड की सबसे गॉर्जस अभिनेत्रियों में से एक बताया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बतादें, कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी में करीना की तीन तस्वीरों का कोलाज बनाया, जिनमें बेबो काफ़ी स्टाइलिश दिख रही हैं। इसके साथ थलाइवी एक्ट्रेस ने लिखा- उन सभी में सबसे गॉर्जस करीना कपूर ख़ान को जन्मदिन मुबारक। बॉलीवुड में बहुत कम लोग ऐसे हैं, जिन्हें कंगना उनके जीवन के ख़ास दिनों में बधाई देती हैं।

Read More stories:

कंगना, करीना से हमेशा प्रभावित रही हैं। फ़िल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू ने क्वीन एक्ट्रेस ने कहा था- करीना बहुत प्यारी हैं। वो सबसे अधिक गरिमाशाली लोगों में शामिल हैं। मैं जब भी उनको देखती हूं, यही सोचती हूं कि अगर आपको एक्ट्रेस, मां और पत्नी होना है तो बिल्कुल उनकी तरह होना चाहिए। वो मुझे हमेशा प्रोत्साहित करती हैं और सकारात्मक संदेश भेजती हैं। करीना बहुत प्रेरणादायी महिला हैं। 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *