Saturday , 25 July 2026

यूक्रेन-रूस युद्ध से फैला खौफ, पुतिन ने अन्य देशों को दी बुरा अंजाम भुगतने की तैयारी

नेशनल डेस्क- यूक्रेनरूस में युद्ध का आगाज लगभग हो गया है। यूक्रेन की राजधानी कीव समेत वहां के अलग-अलग हिस्सों में धमाके सुने गए हैं। बताया जा रहा है कि, कीव पर क्रूज और बैलेस्टिक मिसाइलों से हमला किया गया है। कीव के अलावा Kharkiv शहर में भी धमाके हुए। इससे पहले गुरुवार सुबह ही Donetsk में 5 धमाके हुए थे। बता दें कि, जिस Donetsk में 5 धमाके हुए हैं, वह उन 2 इलाकों में से एक है, जिन्हें रूस ने नए देश के रूप में मान्यता दी है। धमाकों का यह सिलसिला तब शुरू हुआ जब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का ऐलान किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Russia के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि, यूक्रेन-रूस के युद्ध को अब टाला नहीं जा सकता। इसलिए रूस स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन लॉन्च कर रहा है। इसका लक्ष्य यूक्रेन का गैरफौजीकरण है। पुतिन ने यूक्रेन की सेना को कहा है कि, वह हथियार डालें और अपने घर जाएं। इस बीच यूक्रेन के विदेश मंत्री का कहना है कि, पुतिन ने पूर्ण पैमाने पर आक्रमण करना शुरू कर दिया है। शांतिपूर्ण यूक्रेन पर हमला हुआ है।

Read More Stories:

यह आक्रामकता का युद्ध है। यूक्रेन इसमें खुद की रक्षा करेगा और जीतेगा। पुतिन ने कहा है कि, जो कोई भी हमारे साथ हस्तक्षेप करने की कोशिश करता है या हमारे लोगों के लिए खतरा पैदा करने की कोशिश करता है, उसे पता होना चाहिए कि रूस की प्रतिक्रिया तत्काल होगी और आपको ऐसे परिणामों की ओर ले जाएगी जैसा आपने अपने इतिहास में पहले कभी अनुभव नहीं किया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *