हरियाणा डेस्क: पूरे प्रदेश में अपराध की दृष्टि से शांत माने जाने वाला जिला फतेहाबाद इन दिनों अपराधिक गतिविधियों का हॉट स्पॉट बना हुआ है। बदमाश आए दिन आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते नजर आ हैं। बेखौफ बदमाशों ने आज जिले के भूना और टोहाना इलाके में चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम दिया। टोहाना में हुई स्नेचिंग की घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई। घटना को जिस प्रकार से अंजाम दिया गया, उसे देखकर लोग हैरान नजर आ रहे हैं। क्योंकि वारदात करने वाले युवकों में बिलकुल भी डर या खौफ नहीं था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
टोहाना के किला मोहल्ला वार्ड नंबर- 8 की है घटना
घटना टोहाना के किला मोहल्ला वार्ड नंबर- 8 की है, जहां आज सुबह अज्ञात बाइक सवार एक व्यक्ति के गले से चेन स्नैचिंग कर फरार हो गए। घटना के समय पीडि़त वीरभान जोकि बाबा कबीला शाह दरगाह का मुख्य महंत है, अपने घर के बाहर लगे पानी के नल में पेयजल की सप्लाई के लिए पाइप लगा रहा था। इस दौरान दो अज्ञात बदमाश बाइक पर सवार होकर गली में आए और वीरभान के गले से पीछे गले से चैन तोड़कर फरार हो गए। पीड़ित बाइक सवारों के पीछे दौड़कर पकडऩे का प्रयास किया। लेकिन बदमाश फरार हो गए।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
