राजस्थान डेस्क- राजस्थान के धौलपुर में रिश्तों को शर्मसार कर देने की घटना सामने आई है। यहां एक रिश्ते में लगने वाले भाई ने कथित तौर पर नव विवाहिता का किडनैप कर लिया और उसके बंधक बनाकर 25 दिन तक दुष्कर्म किया। चंगुल छूटकर पीड़िता ससुराल पहुंची और आपबीती बताई। ससुराली पीड़िता को लेकर कोलारी पुलिस थाना पहुंचे और नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने नव विवाहिता का मेडिकल करवाकर उसके बयान दर्ज किए। पुलिस के अनुसार, 27 जनवरी 2021 को एक युवक ने अपनी पत्नी के अपहरण का मामला दर्ज कराया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आरोपी के चंगुल से छूटकर पीड़िता पहुंची ससुराल
इसमें उसने कहा था कि उसकी पत्नी को उसके गांव का आकाश नाम का युवक खुद को भाई बताकर मायके ले जाने की कहकर ले गया था। लेकिन पत्नी मायके नहीं पहुंची। काफी तलाश भी की, मगर कुछ पता नहीं चला। आरोपी आकाश के चंगुल से किसी तरह छूटकर पीड़ित विवाहिता अपनी ससुराल पहुंची। पूरी घटना की बात अपने परिजन को बताई। विवाहिता की बात सुनकर परिजन उसे पुलिस थाने लेकर पहुंचे और पुलिस को पूरी बात बताई।
Read More Stories:
दुष्कर्म की घटना
उसने पुलिस को बताया कि आकाश उसे यूपी के किसी शहर में ले गया था। वहां एक कमरे में उसे बंधक बना लिया। इसके बाद 25 दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इस मामले में पुलिस उप अधीक्षक विजय कुमार सिंह ने बताया कि, कौलारी थाना क्षेत्र में एक युवक ने मुकदमा दर्ज कराया गया था कि, उसकी पत्नी का किडनैप कर लिया गया है। मामले में पुलिस ने जांच की। उसकी पत्नी को पुलिस ने दस्तयाब कर लिया है। पीड़िता ने कहा है कि, उसके साथ दुष्कर्म की घटना हुई है, मामले में अनुसंधान कर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
