Wednesday , 28 October 2026

रूस-यूक्रेन की लड़ाई में उतरे एलन मस्क, बढ़ाया मदद का हाथ

इंटरनेशनल डेस्क- रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग में अब दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने एन्ट्री मारी है। बता दें, रूस की बजाए एलन मस्क ने यूक्रेन की मदद की है। SpaceX के CEO एलन मस्क ने यूक्रेन की मदद के लिए Starlink टर्निमल्स भेजे हैं, जिससे यूक्रेन में सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस मिल रही है। एलन मस्क के इस कदम की खूब तारीफ हो रही है। दरअसल, यूक्रेन के उप-प्रधानमंत्री मायखाइलो फेडोरोव ने ट्विटर पर एलोन मस्क से मदद मांगी थी, जिसे बाद मस्क ने अपने टर्मिनल यूक्रेन भेजे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मायखाइलो फेडोरोव ने फोटो शेयर करते हुए कही ये बात
बता दें, मायखाइलो फेडोरोव ने अपने ट्विटर हैंडल पर एडिशनल टर्मिनल्स के बैच की फोटो शेयर की है, जिनका इस्तेमाल SpaceX की Starlink सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस के लिए किया जाएगा। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- Starlink यहां है, धन्यवाद एलन मस्क। इस पर एलन मस्क ने उन्हें जवाब भी दिया है। बता दें, दो दिनों पहले मस्क ने ट्वीट किया था कि Starlink की सर्विस यूक्रेन में एक्टिव है और जल्द ही एडिशन टर्मिनल पहुंचेंगे।

Read More Stories:

गौरतलब है कि यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद कई शहरों में नेटवर्क कनेक्टिविटी बाधित हो गई. वहीं बहुत सी जगहों पर इंटरनेट भी प्रभावित हुआ है। शनिवार को यूक्रेन के उप-प्रधानमंत्री मायखाइलो फेडोरोव ने एलन मस्क से आग्रह किया था कि यूक्रेन में Starlink स्टेशन मुहैया कराएं।

एलोन मस्क के फैसले पर लोगों ने खूब की तारीफ
उन्होंने लिखा, ‘आप मंगल पर कॉलोनी बसाने की कोशिश कर रहे हैं और रूस यूक्रेन पर कब्जा करने की कोशिश में है। जबकि आपके रॉकेट्स स्पेस के धरती पर सफलतापूर्वक लैट रहे हैं, रूस के रॉकेट्स यूक्रेन के आम लोगों पर हमला कर रहे हैं।’ रूस के अटैक के बाद यूक्रेन के कई शहरों में इंटरनेट नहीं है। बता दें कि यूक्रेन की मदद के लिए एलन मस्क के फैसले पर लोगों ने उनकी खूब तारीफ की है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *