Saturday , 25 July 2026

Google ने ऐसे Doodle बना लूसी विल्स को किया याद

चंडीगढ़ 10 मई 2019 :Google ने आज हीमेटॉलजिस्ट Lucy Wills के 131वें जन्मदिन पर Doodle बनाया है। इस Doodle में लूसी विल्स को लैबोरेटरी में दिखाया गया है। आपको बता दें कि लूसी को दुनियाभर में prenatal (प्रसवपूर्व) अनीमिया की रोकथाम के लिए की गई अहम रिचर्स के लिए जाना जाता है। इनका जन्म वर्ष 1888 में इंग्लैंड में हुआ था। इनका भारत से भी खास रिश्ता है। इन्होंने भारत में गर्भवती महिलाओं को हो रहे अनीमिया की जांच की थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस Doodle में लूसी लैबोरेटरी में दिखाई दे रही हैं। उनके हाथ में एक डिब्बा है। टेबल पर चाय और ब्रैंड रखी हुई है। साथ ही कुछ पेपर्स भी रखें हुए हैं जिनमें से एक पर गर्भवती महिला की फोटो छपी हुई है। गर्भवती महिलाओं से लूसी का काफी गहरा रिश्ता है।वर्ष 1928 में लूसी भारत आईं थीं। यहां उन्होंने भारत में गर्भवती महिलाओं को हो रहे अनीमिया की जांच की थी। जांच में उन्हें पता चला था कि इस बिमारी का कारण खराब खाना है। इसके बाद उन्होंने चूहों और बंदरों में अनीमिया रोकने के लिए उनके खाने में खमीर मिलाया। इससे सकारात्मक परिणाम मिले। इसके बाद इस खमीर को फॉलिक एसिड के नाम से जाना जाता है। आजकल गर्भवती महिलाओं के खाने में फॉलिक एसिड का इस्तेमाल किया जाता है। इन सब के बाद लूसी ने अपनी पूरी जिंदगी यात्रा और गर्भवती महिलाओं की सेहत और आहार के रिसर्च में लगा दी। लूसी विल्स का निधन 16 अप्रैल 1964 का हुआ।  प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *