यूपी डेस्क: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सियासी सरगर्मियां बढ़ गई है। राजनीतिक दल चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। तो वहीं आगामी चुनाव को लेकर एक बड़ा ऐलान हुआ है। दरअसल, बीजेपी और निषाद पार्टी साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। आज यानी कि शुक्रवार को दोनों के गठबंधन को लेकर ऐलान कर दिया गया है। इन दोनों के साथ-साथ अपना दल भी इस गठबंधन में शामिल है। बीजेपी प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ-साथ निषाद पार्टी के संजय निषाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यह जानकारी दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों से कहा कि, मैं पिछले 3 दिन से यूपी में हूं, निषाद पार्टी के साथ हमारा गठबंधन और मजबूत होगा। 2022 का विधानसभा चुनाव हम आपस में मिलकर मजबूती से लड़ेंगे। ये गठबंधन बीजेपी, निषाद पार्टी और अपना दल का है।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
