हरियाणा डेस्क: भिवानी से एक हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक निजी स्कूल बस और हरियाणा रोडवेज बस की टक्कर हो गई। हादसे के बाद बसों में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई जिसमें करीब 28 लोगों को घायल हो गए हैं। सभी घायलों को लोहानी व भिवानी के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। तो वही घटना की सूचना मिलते ही थाना जुई की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धुंध की वजह से चालक को नहीं दिखा रास्ता
मिली जानकारी के अनुसार लोहारू की तरफ से भिवानी आ रही रोडवेज की बस ललहाना के निकट एक निजी बस से टक्करा गई। निजी बस में स्कूल का स्टाफ स्कूल जा रहा था। बताया जा रहा है कि निजी स्कूल बस ढाणी शंकर की है। रोडवेज बस में सवार सवारियों का कहना था कि बस सवारियों से भरी थी। धुंध ज्यादा होने के कारण बस चालक को दिखाई नहीं दिया और बसों की टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि स•भी की हालत ठीक बनी हुई है। वही निजी स्कूल बस में सवार स्कूल स्टाफ ने बताया स्टाफ बस की टक्कर की सूचना पाकर उनके परिजन भी हॉस्पिटल पहुंच गए।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
