Saturday , 25 July 2026
क्रिकेट इतिहास में नया अध्याय: साउथ अफ्रीका ने पहली बार जीता वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप, ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया

क्रिकेट इतिहास में नया अध्याय: साउथ अफ्रीका ने पहली बार जीता वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप, ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया

लंदन, 14 जून 2025: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब साउथ अफ्रीका ने पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का खिताब जीतकर खुद को टेस्ट क्रिकेट का बादशाह घोषित कर दिया। लॉर्ड्स के मैदान पर खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर साउथ अफ्रीका ने 27 साल के लंबे इंतजार को खत्म कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

1998 के बाद पहला ICC खिताब

साउथ अफ्रीका ने 1998 की चैंपियंस ट्रॉफी के बाद किसी ICC टूर्नामेंट में पहली बार जीत दर्ज की है। ये जीत सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि साउथ अफ्रीका क्रिकेट की नई शुरुआत है।

मार्करम का शानदार शतक, बावुमा की संयमित पारी

282 रन के टारगेट का पीछा करते हुए ऐडन मार्करम ने 136 रनों की यादगार पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच बने। कप्तान टेम्बा बावुमा ने 66 रन बनाकर टीम को स्थिरता दी। आखिरी में काइल वेरिन और डेविड बेडिंघम ने मिलकर जीत की औपचारिकता पूरी की।

मुकाबले का रोमांच

  • ऑस्ट्रेलिया पहली पारी: 212 रन

  • साउथ अफ्रीका पहली पारी: 138 रन

  • ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी: 218 रन

  • टारगेट: 282 रन

  • साउथ अफ्रीका दूसरी पारी: 282/5 (विक्ट्री)

इतिहास में दर्ज हुई जीत

इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका पहली बार किसी भी फॉर्मेट में वर्ल्ड चैंपियन बना। खिलाड़ियों की मेहनत, रणनीति और आत्मविश्वास ने मिलकर वह मुकाम दिलाया जिसका इंतजार दशकों से था।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *