Tuesday , 27 October 2026

लोन के बदले बैंक मैनेजर ने मांगी एक रात, महिला ने डंडों से की धुनाई

कर्नाटक, 16 अक्तूबर। कर्नाटक के दावणगेरे से हैरान कर देने वाला एक वीडियो सामने आया हैं। इस वीडियो में एक महिला एक शख्स की जमकर पिटाई करती नजर आ रही है। वीडियो में महिला कभी डंडे से तो कभी थप्पड़ों से शख्स को पीटती दिखाई दे रही है। मार खाता यह शख्स महिला के आगे गिड़गिड़ा रहा  है। लेकिन महिला उसे डंडे से अंधाधुन मारती ही जा रही है। आपको जान कर हैरानी होगी कि वीडियो में मार खाता यह शख्स एक बैंक का मैनेजर है।
दरअसल महिला को लोन चाहिए था, लेकिन इस शख्स ने महिला को बैंक लोन देने के बदले उसके सामने एक अजीब मांग रख दी। बता दें बैंक मैनेजर ने ऋण की मंजूरी के बदले महिला के सामने एक औछी मांग रखी जिससे गुस्साई महिला ने बैंक प्रबंधक की जमकर धुनाई कर डाली। बता दें  महिला ने बैंक मैनेजर की सरेआम पिटाई की। लोगों ने महिला द्वारा बैंक मैनेजर की पिटाई का वीडियों बनाकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बैंक मैनेजर की पिटाई का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है।
महिला ने बैंक मैनेजर की सार्वजनिकर रूप से पिटाई की। लोगों ने बैंक प्रबंधक की इस पिटाई का वीडियो बना लिया। महिला काफी देर तक उसकी पिटाई करती रही। महिला ने पहले मैनेजर को अपने घर बुलाया और उसके बाद उसे बाहर खींचकर उसकी पिटाई की। बाद में महिला ने उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *