पंजाब डेस्क- पंजाब के अबोहर में से हैरान करने वासी घटना सामने आई जहां एक विवाहिता ने अपने पति पर नामर्द होने का आरोप लगाते हुए अपने ससुर पर शारीरिक शोषण करने, सास और ननद पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में राजस्थान के हनुमानगढ़ जंक्शन के महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत पर राजस्थान पुलिस ने पति समेत सास, ससुर व ननद के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलिस को बयान देने के दौरान पीड़िता ने बताया कि, उसका विवाह मार्च 2018 में हुआ था। शादी के बाद ससुराल पहुंची तो पति ने सुहागरात नहीं मनाई। इसके कई दिन बाद तक उसके पति ने उससे शारीरिक संबंध नहीं बनाए। जिस पर पीड़िता ने यह बात अपने मायके वालों को बताई।
Read More Stories:
लगातार हुआ शारीरिक शोषण
जब इस हात का कारण पूछा गया तो, उन्होंने बताया कि, शादी में कार मिलने की उम्मीद थी लेकिन, मोटरसाइकिल मिली इस मामले को लेकर कई बार पंचायत हुई। इसमें पता चला कि, उसका पति शारीरिक रूप से कमजोर है। उसने सोचा कि वह धीरे-धीरे ठीक हो जाएगा लेकिन, पति में कोई सुधार नहीं आया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि, एक दिन जब उसकी सास और ननद खेत में काम करने गईं थीं तो उसके ससुर ने अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में वह लगातार उसका शारीरिक शोषण करने लगा।
पीड़िता ने कहा कि, जब उसकी सास और ननद को ससुर की हरकत के बारे में बताया तो उन्होंने कहा कि, पति में शारीरिक कमजोरी है। उसके औलाद हो जाएगी तो उसकी यह कमजोरी छिपी रहेगी। ससुरालियों की इन हरकतों से तंग आकर उसने अपने मायके वालों को सारी बात बता दी। फइलहाल पुलिस ने मामलेकी जांच शुरू कर दी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
