Monday , 27 July 2026

Videos

कमलजीत का आज किया गया संस्कार

होशियारपुर : इराक में मारे गए जिला होशियारपुर के युवकों के शवों को लाने के लिए उनके परिवार सोमवार सुबह लगभग 6 बजे अमृतसर के लिए रवाना हुए थे। जहां उनके परिजनों को शव सौंप दिए गए। इसके तहत छावनी कलां के कमलजीत का शव लेने के लिए उसका छोटा भाई रवाना हुआ था। वहीं जैतपुर से गुरदीप का शव …

Read More »

दलितों के उग्र आंदोलन के लिए बीजेपी सरकार को ठहराया जिम्मेदार :संतोष दहिया

सुप्रीम कोर्ट के एससी एसटी एक्ट में बदलाव के खिलाफ प्रदेश में कई जगह हुए दलित संगठनों के उग्र आंदोलन पर सर्वजातीय सर्वखाप महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष दहिया ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए इस सब के लिए बीजेपी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। रादौर में पत्रकार सम्मेलन के दौरान पत्रकारों से बातचीत में दहिया ने कहा कि …

Read More »

प्रदर्शनकारियों की भीड़ को काबू करने में पुलिस बल रहा नाकाम

एससी एसटी एक्ट में बदलाव से नाराज दलित संगठनों के आह्वान पर सोमवार को भारत बंद के मद्देनजर दलित समुदाय के हजारों महिला,पुरुष व युवा रुड़की शहर की मुख्य सड़कों से लेकर मुख्य चौराहों और बाजारों में सुबह से ही इकट्ठा होना शुरू हो गए थे। दोपहर होते-होते भीड़ ने एनएच-58 व एनएच-73 को पूरी तरह से अपने कब्जे में …

Read More »

भाजपा सरकार नहीं चाहती गांवों का विकास: सुनील लांबा

लोहारू में E- प्रणाली के विरोध में धरने पर बैठे सरपंचों को इनेलो के जिला प्रधान सुनील लांबा व लोहारू से विधायक औमप्रकाश गौरा ने अपना समर्थन दिया। वहीं सरकार द्वारा E – प्रणाली लागु करने से नाराज सरपंचों और ग्रामसचिवों ने सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी करते हुए E प्रणाली का विरोध किया। धरने के दौरान लांबा ने …

Read More »

एससी-एसटी एक्ट : फतेहाबाद में भी भारत बंद का काफी असर रहा

सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी-एसटी एक्ट के तहत गिरफ्तारी से पहले जांच करने संबंधी दिए गए आदेशों के खिलाफ दलित संगठनों द्वारा आज किए गए भारत बंद को लेकर देश-प्रदेश के साथ-साथ जिले में काफी बवाल देखने को मिला। वहीं फतेहाबाद में भी भारत बंद का काफी असर रहा। फतेहाबाद मे कुछ लोगों की ओर से भीड को बेकाबू करने की …

Read More »

सरकार की मिलीभगत से SC ST एक्ट के साथ छेड़खानी – तंवर

एससी एसटी एक्ट में सुप्रीम कोर्ट द्वारा बदलाव किए जाने से नाराज दलित समुदाय के भारत बंद के आवाहन पर आज देश भर में दलित समाज के लोगों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का जम कर विरोध किया। इसी का असर सीएम सिटी करनाल में भी देखने को मिला जहाँ दलित समुदाय के लोगों ने सड़क पर उतर कर एससी …

Read More »

केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित की माँग का हस्ताक्षर युक्त माँग पत्र एसडीएम को सौंपा

कांग्रेस की छात्र विंग एनएसयुआई ने टोहाना में केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित करने की माँग को लेकर लगातार तीन दिन तक इंदिरा गाँधी कॉलेज और टोहाना शहर में हस्ताक्षर अभियान चलाकर सैंकड़ों विद्यार्थियों और गणमान्य नागरिकों के हस्ताक्षर करवाने के बाद आज एनएसयुआई छात्र नेता अजय बिश्नोई सहित एनएसयुआई के दर्जनों छात्र नेताओं के साँझे नेतृत्व में अपना हस्ताक्षर युक्त माँग-पत्र …

Read More »

नरवाना में SC/ST का जोरदार प्रदर्शन, हिसार चंडीगढ ओर रोहतक पटियाला नेशनल हाईवे किये जाम

सुप्रीम कोर्ट के एससीएसटी एक्ट पर दिए निर्णय के विरोध में आज दलित समाज के भारत बंद का खासा असर देखने को मिला। नरवाना में हजारों की संख्या में दलित समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया और केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दलित समाज के लोगों का कहना है कि केंद्र सरकार ने सही पहरवी नही …

Read More »

सरपंच पर जानलेवा हमला, 4 युवको पर हमले का आरोप, हथियारों से लैस थे हमलावर

फतेहाबाद के गांव करिया के सरपंच पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। सरपंच को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया जहां उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने तुरंत उसे हिसार रेफर कर दिया। घायल सरपंच की मां के मुताबिक हथियारों से लैस 4 हमलावरों ने उसके बेटे पर हमला कर दिया, जिसमे वो बुरी तरह …

Read More »

टोहाना : हजारों की संख्या में एससीएसटी समुदाय के लोग उतरे सड़कों पर

एससीएसटी एक्ट में हुए बदलाव के बाद रोष में आए दलित समुदाय के भारत बन्द के आवाहन पर टोहाना में अभुतपूर्व प्रभाव देखने को मिला। गांवो से शहर की और सुबह से ही दलित समाज के लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया, जिसके बाद शहर के मुख्य चौक डा.भीमराव अंबडेकर चौक पर हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी इकट्ठे हुए, …

Read More »