Friday , 30 October 2026

दलितों के उग्र आंदोलन के लिए बीजेपी सरकार को ठहराया जिम्मेदार :संतोष दहिया

सुप्रीम कोर्ट के एससी एसटी एक्ट में बदलाव के खिलाफ प्रदेश में कई जगह हुए दलित संगठनों के उग्र आंदोलन पर सर्वजातीय सर्वखाप महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष दहिया ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए इस सब के लिए बीजेपी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। रादौर में पत्रकार सम्मेलन के दौरान पत्रकारों से बातचीत में दहिया ने कहा कि बीजेपी सरकार की अपरिपवक्ता के कारण बार – बार देश व प्रदेश में आंदोलन हो रहे हैं। यदि भाजपा सरकार ने समय रहते दलित समाज के लोगों की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में पुर्न विचार याचिका लगाई होती तो आज दलित समाज के लोगों को सडकों पर आंदोलन करने के लिए मजबुर न होना पडता। उन्होंने इससे पहले हुए प्रदर्शनों के लिए भी बीजेपी सरकार को ही जिम्मेदार ठहराते हुए इसे मौजूदा सरकार की गलत नीतियों का नतीजा बताया और कहा कि जब लोग सड़कों पर उतर जाते है तब सरकार कोई कदम उठाती है। वहीं उन्होंने दलित संगठनो से शांति बनाए रखने की अपील भी की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *