मध्य प्रदेश डेस्क- मध्य प्रदेश में भोपाल के समसगड़ जंगल से बरामद हुए एक महिला और उसके बेटे के शव मामले में पुलिस ने हैरान करने वाला खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, महिला के क़त्ल से पहले उसका बलात्कार किया गया था और यह करने वाला और कोई नहीं मृतक महिला का सगा पिता ही था। रातीबड़ TI बताया कि, 2 दिन पहले समसगड़ के जंगल में एक महिला और छोटे बच्चे का क्षत विक्षत शव बरामद हुआ था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जब पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो पता चला कि, मृतक महिला ने एक साल पहले प्रेम विवाह किया था, जिससे परिवार खुश नहीं था। इस आधार पर परिवार के लोगों से पूछताछ की गई, तो पिता पर संदेह गया। सख्ती से पूछताछ करने पर पिता ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और उसने जो बताया उसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई।
Read More Stories:
IPC की धारा 302, 376 के तहत मामला दर्ज
आरोपी ने बताया कि, बेटी के घर से भागकर शादी करने पर उसे ताने मिलते थे और समाज में परिवार की बहुत बदनामी भी हुई थी। बेटी विवाह के बाद से ही घर नहीं आई थी, मगर इस दिवाली पर जब वो उसकी बड़ी बेटी के साथ घर आई, तो उसके 8 महीने के बेटे की बीमारी के कारण मौत हो गई।
इस मातम के बीच बड़ी बहन ने पिता को फोन कर दुखद घटना के संबंध में जानकारी दी, तो पिता अपने बेटे के साथ रातीबड़ पहुंचा और नवासे का शव दफनाने के लिए बेटी को लेकर समसगड़ के जंगल आया। जहां पर तैश में आकर पिता ने पहले तो बेटी का बलात्कार किया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी पिता को जुर्म कबूल करने के बाद IPC की धारा 302, 376 के तहत मामला दर्ज कर अरेस्ट कर लिया गया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
