अंबाला , 20 जनवरी।हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के आवास पर आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अम्बाला छावनी के नवनिर्वाचित मंडल प्रधानों का भव्य स्वागत किया गया। नवनिर्वाचित मंडल प्रधान मोहित कौशिक, प्रमोद लक्की और रवि बुद्धिराजा ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर मंत्री अनिल विज से आशीर्वाद लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इस अवसर पर मंत्री अनिल विज ने मंडल प्रधानों को मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। खुशी के इस माहौल में विज कार्यकर्ताओं के साथ ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते नजर आए। उन्होंने नवनिर्वाचित प्रधानों को पार्टी हित में बेहतर कार्य करने का आह्वान किया।
अनिल विज ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक संगठनात्मक और प्रजातांत्रिक पार्टी है, जहां पदाधिकारियों का चयन लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत होता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए प्रधान पार्टी के उद्देश्यों और कार्यकर्ताओं के कल्याण के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता सोम चोपड़ा, ललता प्रसाद, विपिन खन्ना, राजीव डिंपल, विजेंद्र चौहान, बीएस बिंद्रा, संजीव सोनी, रामबाबू यादव और बलकेश वत्स सहित कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
