भिवानी , 23 अप्रैल 2019 : भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी श्रुति चौधरी ने अपना नामांकन भरा। नामांकन के दौरन श्रुति चौधरी के साथ कांग्रेस नेता किरण चौधरी भी दिखाई दी। नामांकन भरने के बाद श्रुति चौधरी पत्रकारों से मुखातिब हुई। मौजूदा सांसद को घेरते हुए श्रुति चौधरी ने कहा कि महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में आज भी समस्याओं का अंबार है और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मौजूदा सांसद हमेशा जनता से बचते नजर आये।
भाजपा पर निशाना साधते हुए श्रुति चौधरी ने कहा कि भाजपा के पास राष्ट्रवाद को छोड़ दूसरा कोई मुद्दा नहीं है क्योंकि विकास के मामले में बीजेपी हमेशा पीछे रही। श्रुति चौधरी ने कहा कि उन्होंने जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा और चुनाव जीतकर वो क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगी।
भाजपा नेता किरण चौधरी ने भी पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश में सभी 10 की 10 सीटों पर कांग्रेस की जीत का दावा किया। प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
