Tuesday , 8 September 2026

Haryana

बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, पंचकूला जोन में 7, 14, 21 और 28 सितंबर को लगेंगे शिकायत निवारण मंच|

बिजली संबंधी समस्याओं

चंडीगढ़: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) ने उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं के जल्द समाधान के लिए जोनल उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की तारीखें जारी की हैं। पंचकूला जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों के उपभोक्ताओं की शिकायतों पर 7, 14, 21 और 28 सितंबर 2026 को सुनवाई की जाएगी। 1 लाख से 3 लाख रुपये तक के वित्तीय …

Read More »

महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय में लगेगा “प्रथम उद्यान मेला एवं बागवानी एक्सपो-2026|

उद्यान मेला और बागवानी एक्सपो-2026,

चंडीगढ़ -हरियाणा सरकार राज्य में परंपरागत खेती के स्थान पर बागवानी और विविध कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर ठोस प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय करनाल के माध्यम से राज्य के पहले ‘उद्यान मेला और बागवानी एक्सपो-2026‘ का आयोजन किया जा रहा है। यह …

Read More »

हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान|

'गन्ना तकनीकी उद्देश्य परियोजना'

चंडीगढ़ – हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए ‘गन्ना तकनीकी उद्देश्य परियोजना’ के अंतर्गत किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। इस योजना के तहत राज्य के प्रमुख गन्ना उत्पादक क्षेत्रों—यमुनानगर, नारायणगढ़, शाहाबाद, करनाल, असंध, भादसों, पानीपत, कैथल, रोहतक, सोनीपत, जींद, पलवल, भूना, गोहाना और महम के सहायक गन्ना विकास …

Read More »

हथिनीकुंड बैराज नाव हादसा: लापता दूसरे जवान का शव जींद में मिला, 200 किमी बहकर पहुंचा|

हथिनीकुंड बैराज पर ट्रेनिंग के दौरान हुए नाव हादसे में लापता दूसरे जवान का शव

जींद: हथिनीकुंड बैराज पर सेना की ट्रेनिंग के दौरान हुए नाव हादसे में लापता दूसरे जवान का पार्थिव शरीर जींद जिले में बरामद हुआ है। शव अमरेहड़ी गांव के पास हांसी ब्रांच नहर से मिला। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पानी के तेज बहाव में बहते हुए शव ने हथिनीकुंड बैराज से करीब 200 किलोमीटर का सफर तय किया। अमरेहड़ी के …

Read More »

जन्माष्टमी से पहले अंबाला के बाजारों में बढ़ी रौनक, कान्हा की पोशाक से लेकर मटकी-मक्खन केक तक की धूम|

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व को लेकर अंबाला में तैयारियां जोरों पर हैं।

अंबाला: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व को लेकर अंबाला में तैयारियां जोरों पर हैं। त्योहार से पहले ही शहर के बाजार कान्हा की भक्ति और रंग-बिरंगी सजावट से गुलजार नजर आ रहे हैं। भगवान श्री कृष्ण से जुड़ी पोशाकों, मुकुट, बांसुरी, झूलों और सजावटी सामान की खरीदारी के लिए लोग बाजारों का रुख कर रहे हैं। कान्हा की पोशाक और …

Read More »

यमुनानगर में वन्यजीव त*स्करी पर बड़ी कार्रवाई, बैग से मिले 32 दुर्लभ कछुए; आरोपी फरार

यमुनानगर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने संदिग्ध बैग से 32 दुर्लभ कछुए बरामद किए

यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर में वन्यजीव तस्करी के खिलाफ वन्यजीव विभाग और पुलिस की टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। गांधीनगर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एक संदिग्ध बैग से 32 कछुए बरामद किए गए हैं। इनमें 22 इंडियन स्टार टॉरटोइज और 10 ब्लैक पॉन्ड टर्टल शामिल हैं। टीम को देखते ही संदिग्ध अपनी मोटरसाइकिल और बैग छोड़कर मौके …

Read More »

अंबाला में विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत, इलेक्ट्रिक बसों में अब मुफ्त सफर की सुविधा|

हरियाणा सरकार ने अंबाला की ग्रीन इलेक्ट्रिक बसों में छात्र-छात्राओं के लिए मुफ्त यात्रा

अंबाला: हरियाणा सरकार ने विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए अंबाला में संचालित ग्रीन इलेक्ट्रिक बसों में छात्र-छात्राओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा शुरू की है। सरकार की इस पहल का विद्यार्थियों और यात्रियों ने स्वागत किया है। छात्रों का कहना है कि रोजाना स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों तक आने-जाने में उन्हें इस सुविधा से काफी आर्थिक …

Read More »

सिरसा में अशोक हत्या*कांड को लेकर एसपी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन, परिजनों ने आरोपियों की गिर*फ्तारी की मांग |

एसपी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

सिरसा: गांव छतरियां में युवक अशोक कुमार की हत्या के मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने सिरसा एसपी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बड़ागुढ़ा थाना पुलिस पर मामले में उचित कार्रवाई नहीं करने और आरोपियों को बचाने के आरोप लगाए। परिजनों और ग्रामीणों ने सिरसा एसपी से मुलाकात कर …

Read More »

हिसार में दो बहनों के इकलौते भाई की नहर में डूबने से मौ*त, तीन घंटे बाद मिला श*व|

हिसार में नहर में डूबा 9 साल का छात्र

हिसार: हरियाणा के हिसार में नहर में डूबने से 9 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सेक्टर 16-17 पुल के पास हुआ। बताया जा रहा है कि बच्चा नहर की पटरी पर हाथ धो रहा था, इसी दौरान पैर फिसलने से वह नहर में जा गिरा। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने …

Read More »

नीलगाय को बचाने के चक्कर में बुझा घर का चिराग, सड़क हादसे में युवक की मौ*त|

हरियाणा के सिरसा में नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक दर्दनाक सड़क हादसा

सिरसा: हरियाणा के सिरसा में नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गांव रामनगरिया के पास सुबह करीब 6 बजे हुए हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल होकर कोमा में बताया जा रहा है। बाइक पर सवार तीसरा युवक सुरक्षित है। …

Read More »