Saturday , 25 July 2026

भिवानी: स्पा सेंटरों पर पुलिस की छापेमार कार्रवाई, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां, 20 गिरफ्तार

हरियाणा डेस्क: भिवानी के पुराना बस स्टैंड स्थित क्राउन प्लाजा में पुलिस ने दो स्पा सेंटरों पर छापेमार कार्रवाई की।। स्पा सेंटरों से 20 युवक-युवतियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। स्पा सेंटर पर काम कर रहीं व पुलिस द्वारा पकड़ी गई युवतियां दिल्ली, नोएडा, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड से यहां आई हुई थीं। पकडी गई युवतियों ने पुलिस को बताया कि, वे यहां काफी समय से काम कर रही हैं। उनको सेंटर संचालकों ने हायर किया था। एक रिस्सेपशनिस्ट भी पकड़ी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसमें दो स्पा सेंटरों के संचालक विक्रम और विजय भी शामिल हैं। पुलिस ने सभी पर मामला दर्ज कर लिया है। इन स्पा सेंटरों में दिल्ली, नोएडा, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल की युवतियां काम कर रही थीं। इन सब को स्पा सेंटरों के संचालकों ने हायर किया हुआ था। पुलिस छापे में कुछ कैबिन में कुछ युवक-युवतियां आपतिजनक अवस्था में भी पकड़े गए हैं।

युवतियों को पुलिस सभी को ले गई साथ

पुलिस को इन स्पा सेंटरों में मसाज के नाम पर अनैतिक कार्य होने की शिकायत मिल रही थी। छापे की सूचना मिलते ही शहर के लोग वहां एकत्रित हो गए। एक स्पा सेंटर से पकड़े गए लोगों में एक बुजुर्ग भी शामिल रहा। गौरतलब है कि क्राउन प्लाजा में दूसरी मंजिल पर कुछ माह पूर्व तीन स्पा सेंटर खुले थे। इनमें से जिन दो स्पा सेंटरों पर छापा पडा है वे किसी पुलिस कर्मचारी के परिचित के बताए जा रहे हैं। इन स्पा सेंटरों में आए दिन अनेक युवा और अन्य लोग पहुंचते थे। इससे आसपास के व्यापारी भी परेशान हो गए थे। पुलिस को भी इस मामले में लगातार शिकायत मिल रही थीं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *