पलवल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुजरात के वडनगर से उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक निकाली जा रही ‘वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा’ पलवल पहुंची। पलवल में खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने यात्रा का स्वागत किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस दौरान राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सेवा मित्रों के साथ स्वच्छता अभियान चलाया और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण का संदेश
गौरव गौतम ने कहा कि वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही सेवा यात्रा का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा यात्रा और सेवा, सुशासन तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्प का संदेश लोगों तक पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से लोगों को सामाजिक सेवा और जनभागीदारी से जुड़े कार्यों के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
पलवल में चलाया स्वच्छता अभियान
यात्रा के पलवल पहुंचने पर सेवा मित्रों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। राज्य मंत्री ने कहा कि स्वच्छ वातावरण के लिए लोगों की भागीदारी जरूरी है और ऐसे अभियानों के जरिए समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ती है।
नमो वाटिका में किया पौधारोपण
कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण भी किया गया। इस दौरान तैयार की गई वाटिका का नाम ‘नमो वाटिका’ रखा गया।
गौरव गौतम ने कहा कि पौधारोपण किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं बल्कि पूरे समाज और पर्यावरण के लिए किया गया कार्य है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे वातावरण को स्वच्छ रखने के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी जरूरी हैं।
उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
