Monday , 26 October 2026

प्रोपर्टी के लालच में भाई ने बेरहमी से कर डाली अपनी बहन की हत्या, इस तरह उतारा मौत को घाट

हरियाणा डेस्क- हरियाणा के हिसार से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है जहां पर हिसार के सैक्टर 14 में एलएलबी की छात्रा की हत्या होने का मामला सामने आया है। मृतका के सिर पर चोट मार कर उसकी हत्या की गई थी। जानकारी के अनुसार, उसे घायल हालत में उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया था जहां पर उसने दम तोड दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज छानबीन शुरु कर दी है। पुलिस ने बताया कि, भाई बहन के बीच प्रोपर्टी विवाद चल रहा था। उसके भाई ने उस पर लाठी से हमला कर दिया था जिससे उसकी बहन घायल हो गई थी और बाद उसने तम तोड दिया था।

Read More Stories:

हत्या का मुकदमा दर्ज
उन का यह विवाद पिछले दो सालों से चल रहा था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नीलू का विवाह हुआ था परंतु उसका भी विवाद चल रहा था। उसने ससुराल वालों पर केस किया था। वह पढाई के साथ एक महिला प्राइवेट कंपनी में मैनेजर थी और एलएलबी की पढाई कर रही थी। फिलहाल आरोपी भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी गई है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *