बिहार डेस्क- बिहार के पटना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने या है जहां पर शादी के दो दिन बाद ही दुल्हन को उसके घर वापिस भेज दिया गया।बता दें, दुल्हन का मेकअप उतर गया और जो मेकअप के कारण वो गोरी दिख रही थी, अब उसका रंग काला हो गया था। जिससे दूल्हे के परिजन दुल्हन का असली चेहरा देखते ही भड़क गये और महिला थाने में लड़की के परिवार वालों पर केस कर दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
लड़के ने लड़की पक्ष पर लगाया आरोप
जानकारी के अनुसार, दीदारगंज के रहने वाले लड़के की शादी पटना की लड़की से डेढ़ साल पहले हुई थी। इसी मामले की काउंसेलिंग के लिए गुरवार को दोनों पक्षों के लोगों व लड़का-लड़की को महिला थाने में बुलाया गया था। यहां दोनों पक्ष व खुद लड़का-लड़की आमने- सामने भिड़ गये।हंगामे के वक्त महिला थानाध्यक्ष थाने में नहीं थी। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों को काउंसेलिंग की अगली तारीख दे दी गयी है। सूत्रों ने बताया कि, इस दौरान लड़के ने लड़की पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि, मेरे साथ धोखा किया गया है। लड़की ने पुलिस से कहा कि, मैने शादी के बाद ससुराल मे बसने की काफी कोशिश की, लेकिन मुझे शादी के दो दिन बाद ही मायके भेज दिया गया। दूसरी काउंसेलिंग में अगर बात नहीं बनी, तो लड़की पक्ष वाले भी केस करेगे।
Read More Stories:
नही उठाया फौन
बीते एक सप्ताह में महिला थाने में तीन ऐसे मामले हो चुके है, जिसमें दो पक्ष आपस में ही थाना परिसर में भिड़ गये। एक मामले में तो लोग घायल भी हो गये थे। गुरुवार को इस मामले के संबंध में जानकारी के लिए थाना पभारी को फोन लगाया गया, तो उन्होने फोन नहीं उठाया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
