Friday , 30 October 2026

यमुनानगर में बरसात से हालात हुए बदतर, हर तरफ भरा पानी

यमुनानगर(वीणा अरोड़ा) : यमुनानगर में देर शाम आई बरसात के चलते कई जगह जलभराव की समस्या हो गई ऐसे में दो घंटे की लगातार बरसात के चलते नेशनल हाईवे नंबर 73 पर भी पानी खडा हो गया और कई कालोनियों भी जलमग्न हो गई। हालात ऐसे बन गए कि सडके नदियों में तबदील हो गई और ऐसे में कई वाहन भी पानी में फंस गए हालाकि मौसम विभाग ने भारी बरसात की पहले से ही चेतावनी दी थी और ऐसे में इस बरसात के चलते बरसाती नदिया भी काफी उफफान पर रही लेकिन इस बरसात से यहा आम आदमी को गर्मी से निजात मिली तो कई लोगो के लिए यह बरसात आफत बनकर सामने आई क्योंकि नीचले इलाको में पानी भरने से लोगो के घरों में दो से तीन फिट तक पानी खडा हो गया और ऐसे में इनलोगो के लिए यह बरसात आफत की बरसात बन कर आई इस बरसात के चलते यमुनानगर के ट्रामा सैंटर रेलवे स्टेशन पर भी पानी जमा होने से काफी परेशानी का सामना करना पडा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *