टोहाना, 7 जुलाई(नवल सिंह): दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में कर्लक के पद पर तैनात कर्मी की घर में संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई। बिजली कर्मी की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया और मामले की जाँच शुरू कर दी है। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान है। घटना की सुचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। वहीं बिजली कर्मचारी की मौत की खबर मिलते ही बिजली विभाग के कर्मी भी मौके पर पंहुच गए है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सूत्रों के मुताबिक मृतक अरविंद बाली बिजली विभाग में कलर्क के पद पर कार्यरत था और यहां किराए के मकान में रहता था।
इस बारे में जानकारी देते हुए राजू ने बताया कि रात्रि के समय उसने अरविंद के साथ ही खाना खाया था। जिसके बाद वह जाकर सो गया था तथा अरविंद फिल्म देखने के बाद सोया था। सुबह वह नहाया तथा खाना खाकर चला गया। जब वह समैण में कार्य कर रहा था तो उनके पास अरविंद की मृत्यु होने की जानकारी मिली है। उसने बताया कि मृतक की मौत गिरने से हो सकती है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
