Saturday , 25 July 2026

भाजपा पार्षद ने खोला कैबिनेट मंत्री अनिल विज के खिलाफ मोर्चा

अम्बाला, 31 मई। अनिल विज के नजदीकी रहे अंबाला कैंटोनमेंट के पूर्व उपध्यक्ष जिन्हें पिछले दिनों भाजपा नेता एवं कैंटोनमेंट के मौजूदा उपाध्यक्ष पर हमले के आरोपों में हटाया गया था। उन्होंने आज अंबाला छावनी में अनिल विज के खिलाफ प्रेस कांफ्रेंस कर उन पर एक एक कर कई गंभीर आरोप जड़ दिए। सुरेन्द्र तिवारी ने कहा जिस दिन से उन्होंने ब्राह्मण सेना बनाई है उस दिन से विज उनसे दुरी बनाने लगे और उनके पास चल रहे अंबाला छावनी के रेस्ट हाउस के ठेके को टर्मिनेट करवा दिया। उन्होंने कहा काम में देरी विज की भतीजी की शादी , CM के दौरों व राष्ट्रपति के दौरों के कारण हुई क्यूंकि तब तक उनका काम रुकवाया गया। तिवारी ने कहा उन्हें नोटिस मिला था। नोटिस के बाद उनका काम भी शुरू हो गया, लेकिन अनिल विज के दबाव के कारण PWD ने उनका ठेका रद्द कर दिया।
सुरेन्द्र तिवारी ने इस दौरान एक वीडियो भी मिडिया को दिखाया जिसमे PWD के XEN डी डी कंबोज दिख रहे हैं व अनिल विज के दबाव की बात कह रहे हैं। तिवारी ने कहा इसको लेकर उन्हें खतरा है कि उन्हें किसी झूठे केस में भी फंसाया जा सकता है। इसको लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री , चीफ जस्टिस व डीजीपी हरियाणा को चिट्ठी लिखी है कि उनके खिलाफ कोई शिकायत आये तो बकायदा उसकी पहले जाँच की जाये।
सुरेन्द्र तिवारी ने विज पर यहाँ तक आरोप लगाये कि उन्हें इतनी भी इजाजत नही थी कि वे सूबे के मुख्यमंत्री , सांसद किसी विधायक या मंत्री से मिल सके। उन्होंने कहा वे बीजेपी नही छोड़ेंगे और पार्टी के साथ ही रहेंगे।
इस दौरान सुरेन्द्र तिवारी की पत्नी ने अनिल विज सहित उनके भाइयों पर भी सवाल खड़े कर दिए।
डी डी कंबोज ने आरोपों को निराधार बताया लेकिन सुरेंद्र तिवारी ने जो वीडियो जारी की है उसमे xen साफ़ तौर पर अनिल विज के दबाव की बात कह रहे हैं इतना ही नहीं वो ये भी कहने से नहीं चुके कि अनिल विज ने ऊपर के अधिकारीयों को भी पूरे दबाव में ले रखा है और क्या कहा XEN डी डी कंबोज ने आप खुद सुनिए   कि आरोप निराधार हैं। इन्होने काम समय के अंदर पूरा नही किया नोटिस के बाद भी काम पूरा नही हुआ तो एग्रीमेंट के हिसाब से एक्शन लिया गया है। इस मामले में अनिल विज पर लगे आरोपों व अधिकारी द्वारा खुद मानने पर कि अनिल विज का दबाव है इस सवाल के जवाब में XEN ने कहा कि मंत्री संसद काम की मॉनिटरिंग करते ही हैं ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *