नेशनल डेस्क- हरिद्वार में जंगली जानवरों का शहरी इलाकों में दिखना लगातार जारी है कल देर रात हरिद्वार की भेल कॉलोनी में जंगली सांभर का झुंड खाने की तलाश में जंगल से निकलकर आ गया। जिसका वीडियो किसी स्थानीय युवकों द्वारा बना लिया गया कॉलोनी वासियों ने बताया कि, आए दिन जंगली जानवर देर रात कॉलोनी में भ्रमण करते रहते हैं जानवर यहां पर खाने की तलाश में आते हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
प्रतिदिन जंगली सांभर का पूरा झूंड यहीं पर देर रात तक घूमता रहता है वन विभाग को पता होने के बावजूद भी वह इस से अनजान बने हुए है। अब तो सांभर इस कॉलोनी के रास्ते तक पहचान गए है उसे पता है कि, कहां उसे खाने को मिलेगा और कहां नहीं।
Read More Stories:
बड़ी घटना का इंतजार
आपको बता दें कि, हरिद्वार का ज्यादातर इलाका जंगल से सटे होने के कारण आए दिन जंगली जानवर रियाईसी इलाकों में दिखते रहते है अभी 2 दिन पूर्व भी हरिद्वार के रेलवे स्टेशन के पास एक मिठाई की दुकान में जंगली सांभर घायल अवस्था में घुस गया था जिसका रेस्क्यू वन विभाग द्वारा किया गया था। उसके बावजूद भी वन विभाग लगातार लापरवाह बना हुआ है जैसे किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा हो।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
