Saturday , 25 July 2026

Congress ने शुरू किया नया कैंपेन, राहुल गांधी बोले- केंद्र सरकार को जगाने के लिए आवाज उठाएं

नेशनल डेस्क: कोरोना महामामारी में इंतजामात को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार का घेराव कर रही है। तो वहीं कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। हर रोज करीब 20 से 30 लाख लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई जा रही हैं। वैक्सीनेशन नीति को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोल रहा है। राहुल गांधी मोदी सरकार पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। अब कांग्रेस ने एक नया कैंपेन शुरू किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
https://twitter.com/i/status/1399943800827518976

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर देश के नागरिकों से सभी के लिए मुफ्त कोविड टीकाकरण के समर्थन में आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि, यह टीका महामारी के खिलाफ सबसे मजबूत सुरक्षा प्रदान करता है। कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, ‘कोविड महामारी के खिलाफ वैक्सीन सबसे मजबूत सुरक्षा है। आप सभी को मुफ्त टीकाकरण प्रदान करने, केंद्र सरकार को जगाने के लिए भी आवाज उठाएं।’

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *