पंजाब डेस्क- देश में कोरोना अपनी रफ्तार लगातार तेज कर रहा है जिसके चलते संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे है। कई राज्यों में कोविड दिशा निर्देश जारी कर दिए गए है। ऐसे में अब पंजाब से भी कोरोना के मामलों में इजाफे की खबर सामने आई है जहां पर पटियाला में मेडिकल कॉलेज में 100 से ज्यादा स्टूडेंट कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं छात्रों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद हॉस्टल को फौरन खाली करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। बता दें, हॉस्टल में एक हजार के करीब स्टूडेंट्स रहते हैं। वहीं कुछ ऐसी ही हालात यूनिवर्सिटी में भी भी नजर आ रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पटियाला के हालात चिंताजनक
बहरहाल गंभीर स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री ने रात को इमरजेंसी मीटिंग भी बुलाई थी। बैठक के दौरान पूरे हालातों का जायजा लिया गया। वहीं मेडिकल एजुकेशन मंत्री राज कुमार वेरका ने सभी स्टूडेंट के टेस्ट करने के निर्देश जारी किए हैं। पंजाब में कोरोना संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। यहां रविवार को 3 मरीजों के बाद सोमवार को भी एक मरीज की मौत हो गई। फिलहाल पंजाब में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1 हजार 741 हो गई है। प्रदेश में पटियाला के हालात सबसे ज्यादा चिंताजनक बताए जा रहे हैं।
Read More Stories:
वहीं चुनावी मौसम में पंजाब में जिस तरह कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं वे बेहद चिंताजनक हैं। दरअसल ताबड़तोड़ रैलियां की जा रही हैं। इस दौरान काफी संख्या में भीड़ जुटने से कोरोना फैलने की पूरी संभावना है। बहरहाल गंभीर हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री ने आज समीक्षा बैठक बुलाई है जिसमें बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
