Saturday , 25 July 2026

4 युवकों ने नाबालिग के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, विवाह समारोह से लौट रही थी मासूम

झारखंड डेस्क- झारखंड के रांची से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां पर नाबालिग स्टूडेंट के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना की खबर सामने आ रही है। बतादें,  रांची के मांडर में 8वीं कक्षा की एक नाबालिग स्टूडेंट के साथ उसके ही गांव के चार युवकों ने सामूहिक बलात्कार किया। नाबालिग की शिकायत पर सभी चारों आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है। पीड़िता की मेडिकल कार्रवाई की प्रक्रिया भी पूरी की जा चुकी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, वो अपनी सहेली के साथ सोमवार रात 9 बजे बगल के गांव से एक विवाह समारोह से लौट रही थी। इसी बीच गांव से थोड़ी दूर पहले सुनसान क्षेत्र में उसके गांव के रहने वाले प्रदीप उरांव, रोशन टोप्पो, बुलेट उरांव और चैने उरांव ने आकर उनका रास्ता रोक लिया। जिसके उपरांत उनकी दोनों सहेलियों को डरा-धमका कर घर भगा दिया और उसे एक किलोमीटर दूर नदी के किनारे ले जाकर सामूहिक बलात्कार कर डाला।

Read More Stories:

चार युवकों ने किया बलात्कार
पीड़िता ने बताया कि, चारों ने बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया। जब वो बेहोश हो गई तब उसे उसी हालत में छोड़कर चारो भाग निकले। जब उसे होश आया तब उसने घर पहुंच कर अपने परिजनों को सारी सूचना दी। जिसके उपरांत परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज की। परिजनों ने कहा है कि, लड़की मांडर में अकेले रहकर एक निजी स्कूल में पढ़ाई करती है।

उसके माता-पिता रांची में नौकरी करते हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित जांच करते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है। पीड़िता ने सभी की पहचान भी कर ली है। आरोपियों ने अपना आरोप स्वीकार किया जा चुका है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *