हरियाणा की पुलिस चाहे भ्रष्टाचार के कम होने के लाख दावे करती हो लेकिन उनके कर्मचारी भ्रष्टाचार कर रहे हैं। ताजा मामला में एक इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए अरेस्ट किया गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आरोपी इंस्पेक्टर को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए पकड़ा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के अनुसार, सोनीपत के गोहाना के सदर थाना के अंतर्गत एक गांव में लड़ाई झगड़े का मामला सामने आया था। मामले में दो आरोपी पहले गिरफ्तार किया जा चुके थे और दो अन्य को भी गिरफ्तार करने को लेकर सब इंस्पेक्टर रामनिवास दबाव बना रहा था। इसके बदले गिरफ्तारी करने के उपरांत जांच में बाहर निकालने के नाम पर ₹70000 की डिमांड की थी।
सब इंस्पेक्टर रामनिवास ने जब रिश्वत मांगी तो पीड़ित पक्ष ने करनाल एंटी करप्शन ब्यूरो से शिकायत की। एंटी करप्शन ब्यूरो ने गोहाना के सदर थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर रामनिवास को रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी रामनिवास ने रिश्वत का पैसा थाना परिसर के अंदर बने हुए चाय के ठेले पर लिया और मौके पर पकड़ा गया। वह 60 हजार रुपये रिश्वत ले रहा था। आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले में एसीबी टीम जांच कर रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
