Saturday , 25 July 2026

खुन से लथपथ मिला युवक का शव

अम्बाला-दिल्ली रेल ट्रैक पर सुनसान जगह से एक युवक का लहूलुहान शव बरामद हुआ है। शव के पास खून से सने दो पत्थर भी पड़े मिले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल ले जाने के कार्य में जुट गई। पुलिस को तलाशी के दौरान मृतक की जेब से कुछ कागजात और फोटो मिले हैं जिससे मृतक की पहचान खोजकीपुर निवासी महिंदर के रूप में हुई है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है लेकिन ये बताने में पुलिस अभी असमर्थ है कि ये हत्या है या कुछ और? लेकिन शव के पास से रेल लाइन पर खून से सना पत्थर बरामद हुआ है जो साफ तौर पर हत्या की ओर इशारा कर रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस बारे में थाना प्रभारी का कहना है कि मृतक के शव को पोस्ट मार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया है। उसके बाद ही कुछ साफ हो पायेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *