Tuesday , 27 October 2026

हेलीकॉप्टर हादसे में अकेले बचे ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह का निधन, हादसे के एक सप्ताह बाद तोड़ा दम

नेशनल डेस्क- तमिलनाडु में हुए हेलिकॉप्टर हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ हेलिकॉप्टर में सवार 13 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई थी। लेकिन, हादसे के दौरान ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को जल्दी ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां वो जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे थे। लेकिन इसी बीच अब एक दुखद खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि, जिंदगी और मौत की से जंग में ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह भी हार गए उनके निधन की खबरें सामने आ रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Read More Stories:

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन
बता दें, तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए इस दर्दनाक हादसे में ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ही एक मात्र जीवित बचे सैन्य अधिकारी थे। हेलिकॉप्टर में 14 लोग सवार थे, जिसमें सीडीएस रावत की पत्नी समेत 13 लोगों की मौत पहले ही हो चुकी थी। अब हादसे के एक सप्ताह के अंदर ही ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का भी निधन हो गया। वह बुरी तरह से झुलस चुके थे और अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे थे। 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *