यूपी डेस्क: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर हर किसी के होश उड़ जाएंगे। यहां 11 साल के बच्चे का शव कई टुकड़ों में मिला। यह बच्चा तीन से लापता था। बुधवार की सुबह जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी के पीछे नाले के पास उसका क्षत-विक्षत शव मिला।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
परिजनों ने पुलिस पर लगाया ये आरोप
सुचना मिंलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। फोरेंसिंक टीम भी मौके पर बुलाई गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तो वहीं, परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के चलते बच्चे की जान गई है। उनका कहना है कि तीन दिन पहले बच्चे के गायब होने की सूचना देने के बाद भी पुलिस एक्टिव नहीं हुई थी। पुलिस ने इस मामले में हद दर्जे की लापरवाही की।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
