Sunday , 20 September 2026

Daily Archives: January 19, 2018

अब नौ फरवरी को रिलीज होगी पैडमैन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म ‘पद्मावत’ से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर से बचने के लिए अपनी महत्वाकांक्षी और बहु-प्रतीक्षित फिल्म ‘पैडमैन’ की रिलीज को टाल दिया है। आर बाल्की के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पैडमैन’ को 25 जनवरी को रिलीज किया जाना था लेकिन अब यह नौ फरवरी को थियेटर में नजर …

Read More »

पुलवामा में ग्रेनेड विस्फोट में चार लोग घायल

श्रीनगर : दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में एक ग्रेनेड विस्फोट में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलवामा में तहसील कार्यालय के पास ग्रेनेड विस्फोट हुआ जिससे चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जाती है। अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई …

Read More »

पंजाब ट्रेफिक पुलिस ने लोगों को हैलमेट बाटे

फिरोजपुर(रतन लाल):पंजाब ट्रेफिक पुलिस द्वारा प्रदेश में मनाए जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत फ़िरोज़पुर में लोगों को ट्रैफिक के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे फ़िरोज़पुर छावनी की जी टी रोड़ पर ट्रैफिक के प्रति जागरूक करने के लिए लोगों को हैलमेट बाटने का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में …

Read More »

गैंगरेप के मामले में एक आरोपी को काबू

फतेहाबाद के गांव भूथन में 20 वर्षीय युवती से हुए गैंगरेप के मामले में पुलिस ने शीघ्र कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को काबू कर लिया है ,जबकि दूसरा आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने अनिल नामक युवक को काबू किया है ,जिसे पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान गांव झलनिया के पास से गिरफ्तारी किया …

Read More »

भारत हुआ आस्ट्रेलिया ग्रुप में शामिल

दो निर्यात नियंत्रण व्यवस्थाओं एमटीसीआर और वासेनार समूह में सदस्यता हासिल करने के बाद भारत ऑस्ट्रेलिया ग्रुप :एजी: में शामिल हुआ। यह समूह इस बात को सुनिश्चित करने की कोशिश करता है कि निर्यात रासायनिक या जैविक हथियारों के विकास में योगदान नहीं दे। एजी ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘19 जनवरी 2018 को भारत औपचारिक रूप से ऑस्ट्रेलिया ग्रुप …

Read More »

अमृतसर और आदमपुर में कड़ाके की ठंड

चंडीगढ़, 19 जनवरी : पंजाब में अस्थायी राहत के बाद प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर कड़ाके की ठंड लौट आयी है और कोहरे के कारण हरियाणा में सुबह कई स्थानों पर दृश्यता कम हो गयी । मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हरियाणा के हिसार, करनाल, रोहतक और भिवानी तथा पंजाब के अमृतसर में सुबह कोहरे के कारण …

Read More »

पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी, दो नागरिकों की मौत

जम्मू : पाकिस्तानी रेंजरों ने दूसरे दिन भी जम्मू और सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सीमा चौकियों और नागरिक इलाकों को निशाना बना कर भारी गोलाबारी की जिसमें दो नागरिकों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। बीएसएफ के जवानों ने भी प्रभावी तरीके से जवाबी कार्रवाई की। बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘पाकिस्तानी …

Read More »

गोवा में टैक्सी हड़ताल की वजह यात्री और पर्यटक फंसे

गोवा में टैक्सी संचालकों के हड़ताल पर चले जाने से यात्रियों और पर्यटकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल को रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा एस्मा लगाए जाने के बावजूद यह हड़ताल हुई। इस हड़ताल के कारण 18 हजार टैक्सियां सड़कों पर नहीं उतरी हैं । इस कारण बस अड्डे, रेलवे स्टेशनों और हवाईअड्डे तथा होटलों …

Read More »

महिला के यौन उत्पीड़न, पिटाई की घटना सामने आई

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के रामपुरी इलाके में एक व्यक्ति द्वारा 23 वर्षीय एक महिला का यौन उत्पीड़न किए जाने की घटना सामने आई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उत्पीड़न का विरोध करने पर आरोपी ने महिला की पिटाई भी की। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान दीपक कुमार के रूप में हुई है। आरोपी ने …

Read More »

मृत मिले आईटी पेशेवर, पत्नी और बच्चा

पुणे के बनेर इलाके में 35 वर्षीय एक आईटी पेशेवर और उसकी पत्नी अपने घर में कथित तौर पर पंखे से लटके हुए मिले और उनका पांच साल का बेटा भी मृत पाया गया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को शक है कि दंपति ने आत्महत्या की है लेकिन बच्चे की मौत के बारे में वह कुछ नहीं बता पा …

Read More »