Sunday , 26 July 2026

आटो रिक्शा चालकों से मांगी रंगदारी

नोएडा के ओखला बर्ड सेंचुरी मेट्रो स्टेशन पर ऑटो खड़ा करने वाले ऑटो रिक्शा चालकों से मारपीट करके चार लोगों ने 2 लाख रूपये की रंगदारी मांगी। थाना प्रभारी अवनीश दीक्षित ने बताया कि असगरपुर गांव निवासी बलिंदर सेक्टर 94 स्थिति ओखला बर्ड सेंचुरी मेट्रो स्टेशन के ऑटो स्टैंड खड़ा करता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दीक्षित ने बताया कि रिंकू, सुमित भाटी, रोबिन एवं कुछ अज्ञात लोगों ने कल मेट्रो स्टेशन पर बलिंदर से मारपीट की तथा उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

आरोप है कि यह लोग मेट्रो स्टेशन पर ऑटो लगाने के एवज में करीब डेढ़ सौ ऑटो रिक्शा वालों से 2 लाख रूपये महीने की रंगदारी की मांग कर रहे हैं।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *