Saturday , 12 September 2026

अमृतसर और आदमपुर में कड़ाके की ठंड

चंडीगढ़, 19 जनवरी : पंजाब में अस्थायी राहत के बाद प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर कड़ाके की ठंड लौट आयी है और कोहरे के कारण हरियाणा में सुबह कई स्थानों पर दृश्यता कम हो गयी । मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हरियाणा के हिसार, करनाल, रोहतक और भिवानी तथा पंजाब के अमृतसर में सुबह कोहरे के कारण दृश्यता में कमी आयी । उन्होंने बताया कि पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री, आदमपुर में 3.5 डिग्री, बठिंडा में 4.5 डिग्री, पठानकोट में 5.2 डिग्री, गुरदासपुर में 5.4 डिग्री, हलवारा में छह डिग्री, फरीदकोट में 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । अधिकारी ने बताया कि चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सल्सियस दर्ज किया गया ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *