फतेहाबाद, 13 अगस्त (जितेंद्र मोंगा); फतेहाबाद के गांव चपलामोरी में एक प्राईवेट स्कूल बस ने बाइक सवार युवक को कुचाल दिया। जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जिस समय यह हदसा हुआ उस समय स्कूल बस बच्चों से भरी थी। घटना के बाद बस चालक बस छोडकर फरार हो गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक मृतक आईटीआई का पेपर देने जा रहा था जैसे ही वह गांव से थोडी दूर पहुंचा तो सामने से आ रही अकाल एकेडमी स्कूल की बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसे के दौरान बस में 30 के करीब बच्चे सवार थे जोकि बाल बाल बच गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाईक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुचीं और स्कूल स्टाफ को मौके पर बुलाकर बच्चों कों दूसरी बस से स्कूल पहुँचाया।
पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
