घरौंडा : गुरूवार को करीब साढ़े चार बजे बसताडा आर.पी.आई.आई.टी. कॉलेज की बिल्डिंग डिजिटल जोन में रेलवे डी ग्रुप के पेपर चल रहे थे। इस दौरान रेलवे ग्रुप डी क्लास के रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड के पेपर देने आए युवक की जगह कोई दूसरा युवक उसका हुलिया बनाकर पेपर दे रहा था जबकि जिसका पेपर था वह खुद बाथरूम में छुपा खड़ा था। दो युवकों की सेम ड्रेस होने पर रेलवे पवन कश्यप ऑब्जर्वर ने शक के आधार पर युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर पता चला की युवक किसी और की जगह पेपर देने आया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जांच अधिकारी राजपाल ने बताया है कि एक युवक जयपुर व दूसरा दिल्ली का रहने वाला है।
रेलवे ऑब्जर्वर ने शक के आधार पर मधुबन पुलिस थाने में सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मधुबन पुलिस ने दोनों युवकों को काबू कर पूछताछ की मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
