25 अगस्त को सिरसा डेरा हिंसा प्रकरण में पुलिस अब आम लोगों से सहयोग लेने जा रही है इसी को लेकर सिरसा पुलिस द्वारा कुछ मोबाइल नंबर जारी किये गए हैं जिन पर कोई भी व्यक्ति व्हट्सएप्प द्वारा या फिर फोन करके डेरा हिंसा प्रकरण के संबंध में कोई भी जानकारी दे सकता है। जानकारी देने वाले व्यक्ति का नाम पूरी तरह से गुप्त रखा जायेगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!थाना शहर प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश पर उन्होंने लोकल अखबारों के माध्यम से पुलिस के कुछ अधिकारियों के नंबर जारी किये है जिनमे सिरसा एस.पी. का नंबर,नए एसआईटी हेड बने किशोरी लाल का नंबर ,सदर थाना प्रभारी का नंबर और स्वयं उनका नंबर शामिल हैं। अमित ने कहा कि डेरा प्रकरण के सम्बन्ध में किसी के पास भी कोई वीडियो या फिर कोई अन्य सामग्री जिस से इस केस में पुलिस की हेल्प हो सकती है वो पुलिस के साथ शेयर करने की अपील की गई है और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही इस बात के परिणाम सामने आएंगे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
