
हरियाणा डेस्क :- गोहाना के गांव लाठ में महिला ने पति पर ईंट से हमला कर उन्हें अधमरा कर दिया। हमले में घायल ग्रामीण की रोहतक में निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला का पति शराब का आदी था । पुलिस जानकारी के मुताबिक ये मामला 1 मार्च का था । मृतक चांद और उसकी पत्नी अंकिता का आपसी झगड़ा रहता था और चांद की पत्नी अंकिता अपने पति के साथ मारपीट करती थी । वही चांद गांव लाठ में रहता था और वह शराब का आदी था। पुलिस जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला ने अपने पति चांद के साथ 1 मार्च को मारपीट की थी। इस दौरान महिला अपने पति के साथ मारपीट कर घर का दरवाजा बंद कर महिला बाहर चली गई और घायल अवस्था में चांद 2 दिन तक के घर के अंदर पड़ा रहा और जिससे उसके फेफड़ों में इन्फेक्शन हो गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
वहीं जब चांद अपना फोन नहीं उठा रहा था जिसके बाद परिजन घर पर पहुंचे और उसे खानपुर में एडमिट करवाया गया । वहां से उसे रोहतक के लिए रेफर किया गया जहां रोहतक में एक निजी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पूरे मामले को लेकर आरोपी महिला अंकिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और उसे जेल भेज दिया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
