Thursday , 1 October 2026
पानीपत में विवाहिता की मौत के बाद चिता से शव ले गई
पानीपत में विवाहिता की मौत के बाद चिता से शव ले गई

पानीपत में विवाहिता की मौ*त के बाद चिता से श*व ले गई पुलिस, मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप!

पानीपत: हरियाणा के पानीपत में एक विवाहिता की मौत के बाद उस समय हड़कंप मच गया, जब अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस श्मशान घाट पहुंच गई। पुलिस ने चिता पर रखे शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भेज दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मृतका की पहचान 20 वर्षीय पूनम के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, दो दिन पहले पूनम ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर की रसोई में रखा तेजाब पी लिया था। हालत बिगड़ने पर उसे रोहतक PGI में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

अंतिम संस्कार के बीच श्मशान घाट पहुंची पुलिस

पूनम के परिजन बुधवार सुबह अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और उसके ससुराल पक्ष के लोग अंतिम संस्कार करने श्मशान घाट पहुंच गए हैं।

सूचना मिलने के बाद चांदनीबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चिता पर रखे शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद शव को सिविल अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

जांच अधिकारी SI चंद्रपाल के मुताबिक, पुलिस को महिला को जहर दिए जाने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है और मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

मायका पक्ष ने लगाए हत्या के आरोप

पूनम के मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका के भाई अर्जुन का आरोप है कि उसकी बहन को ससुराल में ठीक से नहीं रखा जाता था और उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता था।

अर्जुन के मुताबिक, पूनम की करीब दो साल पहले पानीपत निवासी विश्वास उर्फ विशु के साथ लव मैरिज हुई थी। परिवार का कहना है कि दोनों ने घर से भागकर शादी की थी, जिसके बाद पूनम का मायके से संपर्क काफी कम हो गया था।

भाई का दावा है कि पूनम जब भी फोन करती थी तो रोती थी और ससुराल में उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं होने की बात कहती थी।

पिता ने भी बेटी के गम में उठाया था कदम

मृतका के भाई ने बताया कि पूनम के मायके से संपर्क कम होने के कारण परिवार पहले से परेशान था। उसके अनुसार, पूनम के इस कदम के करीब 10 दिन बाद उसके पिता रमेश ने भी कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

मायका पक्ष का कहना है कि अब पूनम की मौत की जानकारी मिलने के बाद उन्हें हत्या की आशंका है। हालांकि, इन आरोपों की अभी पुलिस स्तर पर पुष्टि नहीं हुई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर यह स्पष्ट होगा कि पूनम की मौत तेजाब पीने से हुई या मामले में कोई अन्य तथ्य भी सामने आता है।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। लिखित शिकायत मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *