Sunday , 26 July 2026

कानपुर सड़क हादसे में 17 लोगों की मौत, PM मोदी ने मृतकों के परिजनों के लिए किया ये ऐलान

यूपी डेस्क: उत्तर प्रदेश के कानपुर में मंगलवार रात करीब सवा आठ बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग 18 लोग घायल हो गए। इनमें से चार की हालत गंभीर है। तो वहीं इस हादसे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कानपुर में दुखद दुर्घटना के कारण अपनी जान गंवाने वालों के परिवारों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ​​प्रत्येक को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारीजन को दो-दो लाख की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ये कहा..

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने शोक संदेश में कहा कि, ‘कानपुर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कई यात्रियों की मृत्यु की खबर सुनकर बहुत व्यथा हुई। दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *