कपिल शर्मा का नया शो फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा फैंस के सामने आ चुका है। हाल ही में उनके पुराने टीम मेंबर अली असगर ने कपिल को नए शो की बधाई दी। अली की बधाई पढ़कर कपिल से रहा नहीं गया और उन्होंने जो जवाब दिया वो काफी भावुक रहा। अली असगर कपिल के शो में नानी का किरदार निभा चुके हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अली ने कपिल को ट्वीट में लिखा, ‘एंटरटेनमेंट वापस आ चुका है। आपको बहुत-बहुत शुभकामनायें कपिल। आप परिवारों का खूब मनोरंजन करो।’
इस ट्वीट के जवाब में कपिल ने इमोशनल जवाब दिया, ‘थैंक यू अली भाई. मैं आप सबको मिस कर रहा हूं. यह वही फ्लोर है जिस पर हम कॉमेडी नाइट्स के लिए शूट किया करते थे. सिर्फ मैं जानता हूं कि आप सभी के बिना मैं यहां कैसे शूट कर रहा हूं ? आप सभी को मेरा प्यार…’
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
