Thursday , 10 September 2026

शराब के नशे में धुत सिपाही की करतूत हुई जगजाहिर

बरेली, 29 अगस्त। यूपी पुलिस में तैनात एक सिपाही की करतूत उस समय जगजाहिर हो गई जब शराब के नशे में धुत ड्यूटी कर रहे इस पुलिस कर्मी ने राहगीरों से मारपीट की। जब इस बात का पता लोगों को चला की पुलिसकर्मी नशे में होने की वजह से उनके साथ बतमीजी कर रहा है तो लोगों का गुस्सा पुलिसकर्मी पर फुट पड़ा। पुलिस कर्मी की इस गैर जिम्मेदाराना हरकत से नाराज लोगों ने नशे में धुत पुलिस कर्मी को घेर लिया और देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। नशे में धुत पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में लोग पुलिस कर्मी को चारों ओर से घेरे खड़े हैं और पुलिसकर्मी पर शराब पीकर ड्यूटी करने का आरोप लगाते सुनाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं यह पुलिसकर्मी शराब के नशे में इतना धुत था की उसने अपनी पेंट में ही पेशाब तक कर दिया। पकड़े जाने पर सिपाही ने कान पकड़कर माफी भी मांगी। इस वायरल वीडियों से सामने आया है कि नशे में धुत यह पुलिसकर्मी भोजीपुरा थाने में तैनात है। यह घटना नैनीताल हाइवे पर टोल प्लाजा के पास की बताई जा रही है। कुछ राहगीरों ने शराबी सिपाही का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *