Wednesday , 9 September 2026

नवजोत सिंह सिद्धू का बड़ा बयान, कहा- पंजाब के ‘जयचंद’ और ‘फूंके हुए कारतूस’ हैं अमरिंदर सिंह

पंजाब डेस्क: कैप्टन अमरिंदर की नई पार्टी के ऐलान के बाद पंजाब में सियासी पारा गरमा गया है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा है। सिद्धू ने कहा कि, वह ‘फूंके हुए कारतूस’ और राज्य की राजनीति के ‘जयचंद’ हैं। इससे पहले अमरिंदर सिंह ने कहा कि, अगर सिद्धू प्रदेश कांग्रेस को बर्बाद करने पर आमादा हैं तो वह उनके काम को आसान बना रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अमरिंदर सिंह ने बुधवार को किया था नई पार्टी बनाने का ऐलान

अमरिंदर सिंह ने बुधवार को कहा कि, वह एक नई पार्टी बना रहे हैं और इसके नाम और चुनाव चिह्न को निर्वाचन आयोग की मंजूरी मिल जाने पर वह इसकी घोषणा करेंगे। साथ ही, उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के कई लोग उनसे संपर्क में हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *