Monday , 27 July 2026

ट्रक और जीप की जबरदस्त टक्कर में 12 की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट- राजस्थान के नागौर में भीषण सड़क हादसा हुआ जिसके चलते इस हादसे में मध्यप्रदेश के 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी मृतक MP के उज्जैन जिले गांव सज्जन खेड़ा व दौलतपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बता दें, मरने वालों में 8 महिलाएं और 4 पुरुष हैं।
बताया जा रहा है कि, ये हादसा श्रीबालाजी के पास आज सुबह हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नोखा बाइपास पर एक तेज रफ्तार जीप और ट्रेलर के बीच भीषण टक्कर हो। इसके बाद हाईवे पर काफी लंबा जाम लग गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मध्य प्रदेश वापस लौट रहे थे लोग
वहीं 12 सीटर जीप में 18 लोग सवार थे। ये सभी लोग रामदेवरा में दर्शन करने के बाद देशनोक करणी माता के दर्शन कर मध्य प्रदेश वापस लौट रहे थे। इस बीच नागौर से नोखा की तरफ जा रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी की मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि 4 लोगों ने अस्पताल जाते वक्त दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने जीप में फंसे शव को किसी तरह निकाला। वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *