Sunday , 26 July 2026

फरीदाबाद में कार पर बच्चों ने फैंका पानी से भरा गुब्बारा, तो तैश में आकर कार चालक ने बच्चों के घर जाकर तानी रिवाल्वर !

हरियाणा डेस्क :-फरीदाबाद की है जहां एक नंबर डी ब्लॉक में उस समय बवाल मच गया। जब बच्चे होली का त्यौहार में आपस में खेल रहे थे खेलते खेलते बच्चों से गुब्बारा गली में जा रही एक गाड़ी पर जा गिरा और गाड़ी में बैठे व्यक्ति को इतना गुस्सा आया कि वह अपनी रिवाल्वर निकालकर बच्चों के घर जा पहुंचा और बच्चों को धमकी देने लगा। यह सारा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

और जब इस मामले की वीडियो फरीदाबाद में वायरल हुई तब पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक की पहचान की है और युवक के पास से पुलिस को प्लास्टिक की पिस्टल टाइप बरामद हुई। जिससे पुलिस कह रही है की खिलौना था पिस्तौल नहीं है और पुलिस ने वीडियो देखकर युवक की पहचान कर युवक को थाने में बैठा लिया। बच्चों के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए वहीं पुलिस ने कहां कि अगर हमें शिकायत मिलेगी तो जरूर कार्रवाई की जाएगी ।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *