उत्तरप्रदेश डेस्क- उत्तरप्रदेश से चौंका देने वाला मामला सामने या है जहां पर, एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पहले नाबालिग को नोएडा से अगवा किया फिर आगरा ले जाकर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद से पीड़िता काफी घबराई हुई है। पुलिस ने बताया कि 17 साल की नाबालिग पिछले 10 दिनों से गायब थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जान से मारने की धमकी
उसके परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी। पुलिस ने बताया कि, प्रवीण पर आरोप है कि, उसने नाबालिग को नशीला पदार्थ पिलाकर नोएडा से आगरा ले गया। जहां पर उसने अपने दोस्त के विष्णु के साथ मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, आरोपी उसे लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे थे। उसके साथ कई बार मारपीट भी की गई।
Read More Stories:
आरोपियों को जेल भेजा गया
पीड़ित परिजनों के मुताबिक उनकी बेटी किसी तरह आगरा से भागकर नोएडा आई है। जहां उसने अपने परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई। फिर थाने ले जाकर मुकदमा दर्ज कराया गया और पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की अपील भी की। पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और उन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछाया। कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों को पकड़ने में पुलिस ने सफलता हासिल की। आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
